एक वो दिन था जब एंडरसन-तेदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत को रनों की जरूरत थी,
ऋषभ पंत के पैर में चोट लगी थी, वो खेलने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन उन्होंने जीवटता दिखाई और खेलने उतरे और रन भी बनाए, वहीं आज ऐसी स्थिति का सामना इंग्लैंड को करना पड़ा जब पांचवे टेस्ट के आखिरी दिन ओवल में इंग्लैंड को जीत के लिये बस गिने चुने रन चाहिये थे। टीम के नौ विकेट गिर गए थे लेकिन क्रिस वोक्स के कंधे में सीरियस चोट थी। क्रिस वोक्स ने बेन स्टोक्स से बात की और बैटिंग करने उतरे, भले ही उन्होंने एक भी गेंद ना खेली हो लेकिन मैदान में एक हाथ से ही खेलने उतरे वोक्स की ये तस्वीरें खेल भावना, जीत की भूख और खिलाड़ियों की जीवटता को बयां करती हैं।
Post Views: 2
