लालसोट तहसीलदार पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के विरोध में प्रदेशभर में कार्य बहिष्कारआज 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में रातभर बरसात,
जोधपुर में 3 युवकों की डूबने से मौत
राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। गुरुवार को भी 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बुधवार (20 अगस्त) जयपुर कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा।
राजधानी व आसपास के एरिया में बुधवार शाम से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर रुक-रुककर गुरुवार को भी जारी है। वहीं, बुधवार को जोधपुर में रामदेवरा जा रहे तीन श्रद्धालुओं की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
तीनों युवक हाथ-मुंह धोने के लिए गड्ढे में उतरे थे, तभी यह हादसा हो गया। उधर, शाम को बांसवाड़ा के माही डैम के 7, 8, 9 और 10 नंबर गेट खोले गए।
जयपुर में तेज बारिश, पेड़ टूटे, बिजली गुल
उमस और गर्मी से बेहाल जयपुरवासियों बुधवार शाम से शुरू हुई बरसात ने राहत पहुंचाई है। बारिश के चली तेज हवा के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ टूट गए। कई कॉलोनी में देर रात बिजली भी कट हो गई। वहीं, शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हुई है।
बांसवाड़ा के माही डैम के चार गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
हाथ-मुंह धोने के लिए गड्ढे के पास रुके थे, डूबने से मौत
जोधपुर में भोपालगढ़ के गादेरी गांव में तीन श्रद्धालु गड्ढे में डूब गए। उनके साथी गणेश ने बताया कि वे लोकदेवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा जा रहे थे। 6 युवकों का ग्रुप मंगलवार को यात्रा के लिए निकला था।
तेज गर्मी के कारण बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाथ-मुंह धोने के लिए गड्ढे के पास रुके थे। नागौर के मेड़ता के डांगावास गांव निवासी नरेंद्र (20) पुत्र लक्ष्मण राम जानी, सचिन (19) पुत्र अशोक और लखन उर्फ लकी (16) पुत्र जगदीश की डूबने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
*झालावाड़ में 2 इंच पानी बरसा*
पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही के आबूरोड पर 31, झालावाड़ के झालरापाटन में 50, मनोहरथाना में 28, अकलेरा में 45 और झालावाड़ शहर में 46MM पानी बरसा। प्रतापगढ़ के धरियावद में 28, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 21, राजसमंद के खमनोर में 10 और चित्तौड़गढ़ के कपासन में 20 MM बारिश हुई। उदयपुर के बारापाल में 14, गोगुंदा में 12, श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 16, कोटा में 19.5, जालोर में 18.5, बारां के किशनगंज में 25, डूंगरपुर के गलियाकोट में 15 और चिखली में 12MM बरसात दर्ज हुई



