best news portal development company in india

सुबह की सुर्खीया नजर न्युज के साथ  दिवाकर बन्ना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सुबह की सुर्खीया नजर न्युज के साथ  दिवाकर बन्ना

देश के राज्यों से बड़ी खबरें  सुबह सुबह

26- अगस्त – मंगलवार

1’दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की नीतियां… दबाव कितना भी आए, हम रास्ता निकालेंगे’, गुजरात में बोले PM मोदी

गुजरात के साबरकांठा जीले के दो तहसील मे भारी बारिश के चलते ६४ लोगो का आबाद बचाव रेस्क्यू कीया गया

2 गुजरात में मोदी बोले- किसानों पर आंच नहीं आने देंगे, कितना भी दबाव आए, झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे; 2 दिन बाद लगेगा 25% एक्सट्रा टैरिफ

3 जो भी खरीदेंगे ‘मेड इन इंडिया’ होगा, त्योहारों से पहले PM मोदी की लोगों से अपील

4 ‘सुदर्शन चक्र दुश्मन को पाताल में खोजकर भी सजा देता है’, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- दुनिया भी यह अनुभव कर रही है

5 दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 10वां टेस्ट फिर टला, खराब मौसम के कारण दूसरी बार लॉन्चिंग रोकी; बीते तीन टेस्ट फेल हो गए थे

6 INS उदयगिरि-INS हिमगिरी आज इंडियन नेवी में शामिल होंगे, दोनों स्वदेशी युद्धपोत, इनकी तैनाती से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नौसेना की ताकत बढ़ेगी

7 130वां संविधान संशोधन विधेयक एक प्रगतिशील कानून, गलत दिशा में बहस ले जा रहा विपक्ष- अर्जुन राम मेघवाल

8 मेघवाल ने कहा, ”अगर कोई मंत्री, मुख्यमंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री भी किसी ऐसे अपराध में शामिल है जिसके लिए पांच साल से अधिक की जेल की सजा हो सकती है और उसे 30 दिनों की जेल हुई है, तो राज्य का शासन कैसे चलेगा? यह सुशासन की दिशा में एक कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। यह एक प्रगतिशील कानून है और जनता इसे चाहती है।”

9 संघ का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी, दिल्ली में होगा तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम; मोहन भागवत लेंगे हिस्सा

10 युद्ध-प्रणाली पर राष्ट्रीय स्तर का रण संवाद आज, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल; कल पहुंचेंगे रक्षा मंत्री

11 ट्रंप टैरिफ का तोड़: निर्यातकों को राहत देने की तैयार में केंद्र सरकार, जल्द लागू होगी आपात ऋण गारंटी योजना,चमड़ा, कपड़ा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को राहत देने के उपायों पर मंगलवार को पीएम के प्रधान सचिव की उच्च स्तरीय बैठक होगी।

12 GST की नई दरें 22-सितंबर से हो सकती हैं लागू, 3-4 सितंबर को GST काउंसिल की मीटिंग में फैसला होगा, रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी

13 राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद, प्रयागराज में गंगा चौथी बार लेटे हनुमानजी तक पहुंची; हिमाचल में बस पर लैंडस्लाइड

14 ‘मैंने भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध होने से रोका, वॉर में गिरे 7 लड़ाकू विमान’, ट्रंप का बड़ा दावा,ट्रम्प बोले-मैंने 7 में से 4 युद्ध ‘टैरिफ’ से रुकवाए, बाकी देशों ने हार मान ली; अमेरिका ने ट्रिलियन डॉलर की कमाई इसी से की

15 टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-भारत और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत

 

ट्रंप को अमेरिकी एजेंसी का ही जवाब, 50% टैरिफ से भारत का कुछ नहीं बिगड़ेगा!
आज होगी PMO की बड़ी बैठक, ट्रम्प द्वारा लगाए 50% टैरिफ समेत इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा: सूत्र

गुजरात में मोदी बोले- किसानों पर आंच नहीं आने देंगे:कितना भी दबाव आए, झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे; 2 दिन बाद लगेगा 25% एक्स्ट्रा टैरिफ

पीएम मोदी ने गुजरात में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया, कहा- महज 22 मिनट में तबाह किए आतंकियों के ठिकाने

अमित शाह ने विपक्ष के उप राष्ट्रपति पद उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी की आलोचना की, कहा “रेड्डी ने नक्सलियों को संरक्षण देने का किया काम”
किरेन रिजिजू ने ‘बांग्लादेशी प्रवासियों’ पर सैयदा हमीद की टिप्पणी की निंदा की, कहा “टिप्पणी मानवता के नाम पर गुमराह करने वाली”

बी. सुदर्शन रेड्डी बोले- मैं नक्सल समर्थक नहीं हूं:सलवा जुडूम का फैसला माओवादियों के पक्ष में नहीं था, मेरी एकमात्र विचारधारा संविधान है

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के 10 साल पूरे:हार्दिक पटेल बोले- हर कोई CM, PM बनना चाहता है; मेरी उम्र 31, अच्छा काम किया तो ढेरों मौके मिलेगे

खामेनेई ने वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत को किया खारिज, कहा- ईरान झुकेगा नहीं

​ED से घबराकर TMC MLA ने की दीवार फांदकर भागने की कोशिश, मोबाइल फेंका; शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार
MLA पूजा पाल ने Akhilesh Yadav पर साधा निशाना, सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जताई हत्या की आशंका

​​भारत के कट्टर दुश्मन पाकिस्तान पर विश्व बैंक मेहरबान, 1,334.02 करोड़ का फिर दिया ऋणदान

​​गाजा पट्टी में एक अस्पताल पर हुए इस्राएली हमले में चार पत्रकारों की मौत

​​​​टीम इंडिया से ड्रीम-11 ने ₹358 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, BCCI अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के साथ नहीं जुड़ेंगा
​​​​​​जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार

​​​उत्तरी भारत बना एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न उद्योग का प्रमुख केंद्र : ‘ALUMEX इंडिया 2025’ में होगा चुनौतियों और संभावनाओं पर मंथन

अगर हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र किया जाए तो इजराइल लेबनान से हट सकता है : नेतन्याहू

दीपावली पर राजस्थान को मिलेगा रिफाइनरी का उपहार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत

​ऐश्वर्य ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता:अद्रियान का जूनियर पुरुष 3P में एशियाई रिकॉर्ड; 25 गोल्ड के साथ भारत टॉप पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई