टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत: USA को 29 रन से हराया; कप्तान सूर्या की फिफ्टी, सिराज को 3 विकेट

मोहम्मद मोहसिन (8 रन) को अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्हें दूसरा विकेट मिला है। अक्षर पटेल ने हरमीत सिंह (जीरो) और संजय कृष्णमूर्ति (37 रन) को लगातार दो बॉल पर आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने मिलिंद कुमार को ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया।
इससे पहले भारतीय टीम 161 रन ही बना सकी थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को अमेरिका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। टीम इंडिया के शुरुआती 4 विकेट महज 46 रन पर गिर गए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर 84 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
Post Views: 7



