best news portal development company in india

धुलेटी पर्व की शुभकामना नजर न्युज की और से।।।आजरोज 4 मार्च, बुधवार सुबह सुबह की सुर्खिया दिवाकर बन्ना के साथ   

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

. 🚩 जय श्री राम 🚩

 

आजरोज 4 मार्च, बुधवार सुबह सुबहकी सुर्खिया दिवाकर बन्ना के साथ

चंद्रग्रहण के चलते गुजरात मे सभी मंदिर दोपहर बाद बंद रहे

*चंद्रग्रहण के चलते उदयपुर के मंदिरो में नहीं खेली होली*, प्रभु को आज लगेगी अबीर-गुलाल

*राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे गर्मी तेज होने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33.9 और रात को 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35.8, राजसमंद@34

*चाकूबाजी में लड़के की मौत*, उदयपुर के बावलवाडा थाना क्षेत्र के कानपुर में हुई वारदात, आपसी रंजिश बताई जा रही वजह

*मेला देखकर आ रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी*, उदयपुर-सलूंबर सीमा पर स्थित करकेला धाम की पहाड़ी उतरते हादसा, 6 घायल

 

खाड़ी देशों में भीषण हमलों के बीच *जेद्दा और दुबई के लिए स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी एयर इंडिया*

यूपी: महोबा में बुजुर्ग महिला की नौकरानी ने की हत्या, *काम में लापरवाही पर डांटती थी*, जिससे खफा थीं नौकरानी

जयपुर: *उड़ते विमान में सिगरेट पीने लगा पैसेंजर, टोका तो किया हंगामा*, एयरपोर्ट पर भी अभद्रता की, पुलिस ने पकड़ा, मुंबई से जयपुर आ रही थी फ्लाइट

*ईरान का पलटवार जारी*, धमाकों से फिर दहल उठे दुबई, दोहा और अबू धाबी

 

इजराइल-ईरान जंग के बीच निर्यात रूट बंद, दावा- *भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा*, सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही

 

*5 दिन में मारे पाकिस्तान के 150 सैनिक*, 40 पोस्ट पर किया कब्जा’, अफगान तालिबान का दावा

 

नेपाल: आम चुनाव से पहले *मधेस प्रांत में हुआ ब्लास्ट*, 2 घायल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 

बिहार: मोतिहारी में *नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत*, सभी के शव बरामद

 

*अजब गजब न्यूज़*: यूपी के मेरठ में एक पारिवारिक विवाद ने ऐसा रंग दिखाया कि थाना परिसर होली के रंग से ज्यादा “दिवाली के धमाकों” से उठा गूंज, पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पत्नी के गहने बेचकर जमीन खरीदी सास के नाम, जबकि वादा था पत्नी के नाम करने का, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने, लेकिन बातचीत का मंच अचानक गया बदल जब पत्नी की भाभी ने पति को ऐसा थप्पड़ जड़ा कि आवाज सुनकर पंखा भी दो सेकंड के लिए गया रुक, इसके बाद पति ने किया पलटवार, फिर क्या .. दोनों पक्ष ऐसे भिड़े जैसे यूएस-इज़राइल स्टाइल अटैक, फिर ईरानी काउंटर अटैक, थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, हालात काबू करने के लिए रिजर्व पुलिस बल को भी संभालना पड़ा मोर्चा, मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को किया डिटेन, लोग बोल रहे मेरठ थाने में होली के रंग फीके पड़े, दिवाली के धमाके छाए, एक थप्पड़ इधर से चला, तो चार उधर से आ गए, थप्पड़ों की हुई आतिशबाज़ी, पुलिस बनी फायर ब्रिगेड, घर की बात घर में सुलझा लो भाई, वरना थाने में रिश्तों की निकल जाती है बारात पराई

 

डूंगरपुर: अनूठी आदिवासी परंपरा में *भीलूड़ा में धुलंडी पर खेली गई खूनी होली, एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर*, 35 लोग हुए घायल

*टी20 वर्ल्ड कप*: पहला सेमी फाइनल आज साउथ अफ्रीका -न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में

 

आजका आपका दिन शुभ और मंगलमय हो

, NAJAR NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*

 

Najar News
Author: Najar News

Leave a Comment