best news portal development company in india

पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल कर गए वही काम अंत के ओवरों में उनकी टीम के लिए डोनावन फरेरा और शुभम दुबे कर गए। 223 रनों के लक्ष्य को भी दोनों ने मिलकर छोटा साबित कर दिया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जो काम पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल कर गए वही काम अंत के ओवरों में उनकी टीम के लिए डोनावन फरेरा और शुभम दुबे कर गए। 223 रनों के लक्ष्य को भी दोनों ने मिलकर छोटा साबित कर दिया।

नाम पर गौर करिएगा ये शुभम दुबे हैं इनको शिवम दुबे समझने की गलती नहीं करिएगा। राजस्थान रॉयल्स ने शिवम दुबे को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में भेजा और फिर जो इंपैक्ट शुभम दुबे के क्रिएट किया उसी का नतीजा राजस्थान रॉयल्स की जीत है। शुभम दुबे ने मात्र 12 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की सहायता से नाबाद 31 रन बनाए।

 

सबसे पहले तो राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट इस जीत की बधाई की हकदार है क्योंकि उन्होंने इस आईपीएल सीजन उस पंजाब किंग्स को हराया है जो किसी भी टीम से हारी ही नही थी। कप्तान रियान पराग ने भी टॉस जीतकर अच्छा फैसला लिया क्योंकि पंजाब किंग्स चेजिंग टीम है।

 

राजस्थान रॉयल्स के लिए डोनावन फरेरा एक बड़े मैच विनर बनकर उभर रहे हैं। फरेरा के लगातार रन बनाने के चलते वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी बहुत मजबूत हो चुकी है। फरेरा ने 26 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए नाबाद 52 रन बनाए और अपनी टीम को पंजाब किंग्स पर 6 विकेट से जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई