best news portal development company in india

9 फरवरी, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार की सुर्खीया दिवाकर बन्ना के साथ 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

9 फरवरी, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार की सुर्खीया दिवाकर बन्ना के साथ 

संसद का बजट सत्र*: आज होगी विपक्षी नेताओं की बैठक, फिर सदन में बजट पर चर्चा

राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, कल उदयपुर में दिन में तापमान 28.4 और रात को 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@10.2, राजसमंद@11

उदयपुर में देबारी के निकट *ट्रेन पर पथराव करने वाले दो नाबालिग डिटेन*, खेल-खेल में फेंका था पत्थर, ट्रेन सवार युवती हुई थी घायल

खाना बनाती महिला को आई तांण* (मिर्गी का दौरा), मुंह चूल्हे में गिरा, झुलसी, हालत गंभीर, बांसवाड़ा के डोडिया की घटना

राजसमंद के केलवाड़ा में *कर्जे में डूबे टेंट कारोबारी ने जहर खाकर दी जान*, परिजन बोले सूदखोरों ने प्रताड़ित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र *मोदी मलेशिया का दो दिनों का दौरा पूरा कर स्वदेश लौटे

गुजरात: मेहसाणा में वकील ने 5 साथियों की मदद से चुराया 3 करोड़ का जीरा*, नकली चाबी बना गोदाम से 10 बार ट्रकों में भरकर ले गए थे

महाराष्ट्र: 12 जिला परिषद और 125 *पंचायत समिति के चुनाव का रिजल्ट आज*, करीब 67 फीसदी हुआ था मतदान

ग्वालियर में *पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने गोली मारकर की हत्या*, देखते रह गए बच्चे और उसकी मां

बिहार: दरभंगा में *6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या*, तेजस्वी बोले- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

बलूचिस्तान: *ऑपरेशन हेरोफ’ में मारे गए पाकिस्तानी सेना के 362 जवान*, BLA का दावा

बांग्लादेश ने उस्मान *हादी हत्याकांड की जांच के लिए यूएन से मांगी मदद*

*अजब गजब न्यूज़*: बागपत (यूपी) में शादी का कार्ड अब सिर्फ निमंत्रण नहीं, डिजिटल सावधानी संदेश गया बन, यहां एक परिवार ने रिश्तों में प्यार के साथ-साथ नेटवर्क और नेट बैंकिंग का भी कर दिया पूरा इंतजाम, एक युवक ने बहन और अपनी शादी के कार्ड पर QR कोड छपवाकर रिश्तेदारों को दी भेज, “आना जरूरी नहीं!” कार्ड का संदेश है साफ, मत लो आते समय सड़क हादसे का रिस्क, छोड़ो ट्रेन-बस की टेंशन, सीधे मोबाइल से भेज दो शगुन, कन्यादान और मुंह दिखाई के लिए अब है UPI, शादी में सबसे ज्यादा एक्टिव हुआ मोबाइल नेटवर्क, इलाके में है चर्चा यह देश की है पहली शादी, जहां QR कोड स्कैन है अनिवार्य, बच रहा खर्चा, रिश्ते भी जा रहे निभाए, शगुन सीधे अकाउंट में पाए, और जो नहीं रहे कुछ भेज, उनकी “कारस्तानी” अब हमेशा के लिए हो गए सेव

सेमारी में 10 मकानों में चोरी की वारदात*, 3 मकानों से सोना-चांदी ज्वैलरी और नकदी चोरी

टी20 वर्ल्ड कप*: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया

 

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽 आपका दिवाकर बन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई